फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत रोग विभाग में समय पर नहीं खुल रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में दंत रोग विभाग में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। विभाग की ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) समय पर नहीं खुल रही है। पर्याप्त चिकित्सक होने के बावजूद दंत रोगियों का उपचार नहीं हो पा रहा है। बेस अस्पताल की जांच में भी पुष्टि हो गई है कि चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत का कहना है कि विभाग के चिकित्सकों का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एक प्रोफेसर (एचओडी), 2 सहायक प्रोफेसर और एक सीनियर रेजीडेंट कार्यरत हैं। खास बात यह है कि यहां सहायक प्रो. का एक ही पद स्वीकृत है, लेकिन कार्यरत दो सहा. प्रो. हैं। दंत रोग विभाग ही कॉलेज का एकमात्र विभाग है, जहां पर्याप्त चिकित्सक तैनात हैं। इसके बावजूद मरीज निजी डेंटल क्लीनिकों में उपचार कराने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधन को ओपीडी समय पर न खुलने और चिकित्सकों के न बैठने की शिकायत मिल रही थी। आरोपों की सत्यता के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. जैन ने दो दिन तक जांच की। 17 अगस्त को ओपीडी सुबह 9.35 और 18 अगस्त की सुबह 9.40 बजे खुली। इसके चलते मरीजों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जबकि ओपीडी 9.00 बजे तक खुल जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

......................
एमएम की रिपोर्ट मुझे मिली है। विभाग की लगातार शिकायत मिल रही थी कि चिकित्सक ओपीडी में बैठते नहीं हैं। विभाग में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या भी पता की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें