फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें छोड़ी, गरीब का खोखा रेहड़ी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेयर मनोज गर्ग के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार का देवपुरा स्थित पुरानी आईटीआई की भूमि पर अस्थायी रूप से खोखा तथा रेहड़ी लगाकर जीवनयापन कर रहे दो लोगों का अतिक्रमण हटा दिया। जबकि नगर निगम के स्वामित्व की इसी भूमि पर बनी दो पक्की दुकानों को छेड़ा भी नहीं गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रभारी सहायक अभियंता पवन कोटियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने दलबल के साथ मौके पहुंचकर आईटीआई की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम के आते ही दो अतिक्रमणकारियों ने खुुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया था। कई लोगों ने नगर निगम कर्मियों को टोका भी कि गरीबों का अस्थायी अतिक्रमण तो हटाया जा रहा है और जो पक्की दुकानें व घर बनाकर बैठे हैं उनकी तरफ झांक भी नहीं रहे हैं। इस पर उनका कहना था कि मेयर ने जिस अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिए हैं उसे ही हटाया गया है। भल्ला इंटर कालेज परिसर के अंदर का अवैध निर्माण व गंदगी फैला रही गोशाला को भी नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी राजनीतिक कारणों से अब तक नहीं हटाया गया है। इसी प्रकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी टिबड़ी की जमीन को नगर निगम अधिकारियों ने अपने कब्जे में नहीं लिया है। अधिकारी अब बहाना बना रहे हैं कि नए नगर आयुक्त जो निर्देश देंगे उसका अनुपालन किया जाएगा। यह स्थिति तब है जब भल्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल लगातार नगर आयुक्त को गोशाला व अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें