फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सरहदी गांवों में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र, चार सौ ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। नीति घाटी के मलारी क्षेत्र में सेना की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब चार सौ भोटिया जनजाति के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

मलारी और कोषा गांव में बिहार रेजीमेंट के 14वीं बटालियन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। सेना के चिकित्सक डा. सरोश अब्दुलाह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंकिता प्रथम, हर्षित द्वितीय और करिश्मा तृतीय स्थान पर रहे। लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिकेश मिश्रा ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर धनंजय अधिकारी, सूबेदार देवनंदन सिंह सहित सेना के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें