फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक महेंद्र भट्ट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति की मांग पर इंटर कॉलेज परिसर की चाहरदीवारी के निर्माण के लिए दस लाख रुपये देेने की घोषणा की।
विज्ञापन

जीजीआईसी परिसर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में परिषदीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्रा गरिमा सती, दीक्षा फरस्वाण, अमीषा, नेहा रावत, पूनम, प्रीति और अनामिका को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर छात्रा निशा और हिमानी रावत को सम्मान पत्र दिया गया। वर्ष 2016 की परिषदीय परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा शिवानी, प्रज्ञा, किरन, शिविका नेगी और दीप्ति के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर करियर बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। प्रधानाचार्य ममता ने विद्यालय भवन के शीर्ष भाग से हो रहे भूस्खलन जोन के सुधारीकरण और प्रयोगशाला सामग्री की मांग विधायक से की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पीटीए अध्यक्ष एसएल रुद्रियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, सत्य प्रकाश सती, मोहन नेगी और विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें