फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांधकर करेंगे विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लंबित मांगों के पूरा न होने पर विरोध स्वरूप ऊर्जा कामगार संगठन से जुड़े विद्युत कर्मी 21 से 23 अगस्त तक बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। जबकि 28 अगस्त को देहरादून में सचिवालय कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के मंडलीय सचिव महावीर प्रसाद लखेड़ा ने बताया कि ऊर्जा निगम प्रबंधन सातवें वेतनमान अनुमन्य करने और टीजी-2 से अवर अभियंता पद पर प्रमोशन समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। प्रबंधन का ध्यान खींचने के लिए चरणबद्ध ढंग से आंदोलन किया जाएगा। 21 से 23 अगस्त तक कर्मचारी बांह पर काला फीता बांधेंगे। 26 अगस्त को मुख्यालय, जोन, मंडल और खंड स्तर पर गेट मीटिंग होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें