फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। श्रीनगर व देवप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में श्री कृष्णजन्म महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रीनगर में कल्याणेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

वहीं देवप्रयाग के ग्राम कोटी के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की झांकी ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली। बच्चों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ कोटिडांगी, भटकोट, देवल्डगांव, तुणगी व फरस्वाडी आदि गांवों से यात्रा निकाली। कृष्ण बने नन्हे पार्थ कोटियाल का दर्शन पूजन करने ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। नगर के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद झांकी निकाली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें