फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारायणबगड़। असेड़-सिमली के जाखोलीसैण में चल रहे तीन दिवसीय महामृत्युंजय श्रावणी पर्यावरण एवं पर्यटन मेले के अंतिम दिन लोक संस्कृति की धूम रही। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेलों का आयोजन जरूरी है। कहा कि नारायणबगड़ में महाविद्यालय स्थापित करने तथा महामृत्युजंय महादेव मंदिर देवीधूरा के लिए रोपवे निर्माण के लिए सीएम से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

समापन अवसर पर शिक्षण संस्थानों, महिला मंगल दल तथा युवक मंगल दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक प्रदीप बुटोला ने दैणा हौल्या खोली का गणेश है..., जय बदरी केदारनाथ गंगोत्री जय-जय यमुनोत्री जय जय... समेत कई बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल, छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अंसी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, डा. हरपाल नेगी , पान सिंह परिहार, गोदांबरी देवी, सरस्वती कनेरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सती, चंद्र सिंह रावत और राजेंद्र सिंह बुटोला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें