फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किमोली मेले का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन लोक कलाकारों, महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं मेला समिति ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
किमोली में चल रहे तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन के समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने कहा कि किमोली मेला कपीरी पट्टी के लिए नहीं बल्कि चमोली जिले के लिए भी गौरव की बात है। इससे पूर्व हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दलों ने झुमेला, चांचरी नृत्य सहित भगवान कृष्ण के जागरों की प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय किमोली, पारतोली सहित आसपास के विद्यालयों ने भी गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कुुमाऊं से आई लोक सांस्कृतिक संस्था के देवेंद्र भट्ट, ललित मोहन, उदित गोस्वामी, पूजा गोस्वामी आदि ने हिट दगड़ि कमला..., कैले बजै मुरूली..., हाई ककड़ी झिलै मां... सहित अन्य प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, भगवान कंडवाल, राकेश नेगी, बृजेश बिष्ट, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र तोपाल शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, उत्तम तोपाल और विजय पंवार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


लक्ष्मण तिवारी ने जीता एलईडी
मेले के समापन पर हुए लक्की ड्रा में लक्ष्मी तिवारी ने पहला पुरस्कार एलईडी जीता। पवन तोपाल ने रेफ्रिजरेटर और सचिन पंवार ने मोबाइल जीता। कनिष्क मित्तल, लखपत नेगी, अनूप बिष्ट, अभय मित्तल और नरेश थपलियाल ने प्रेस, नील बहादुर, सिताब सिंह, गोल्डी रावत, बृजमोहन रावत और नमन कंडवाल हॉट पॉट के विजेता बने।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
कर्णप्रयाग। मेले में कपीरी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों से परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षक भगत सिंह कंडवाल और मेला समिति ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 12वीं कक्षा के विधि, रीतिका, सुमन, ज्योति, जयदीप, अर्चना, लक्ष्मी, अंकित सिंह, अजय सिंह, वर्षा, 10वीं में रंजना, प्रमोद सिंह, शिखा, सोनम, विकास, करीना, बबीता, विजया, राखी शामिल थे। सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें