श्रीनगर। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग के लिए प्रगतिशील जनमंच ने स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है। प्रजम एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण व संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती की मांग के लिए 60 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि 116 वर्ष पुराने संयुक्त अस्पताल में वर्तमान में सीएमएस सहित तीन ही चिकित्सक तैनात हैं। एनस्थीसिया न होने के कारण सर्जन आपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। प्रजम ने स्वास्थ्य निदेशक को ज्ञापन भेज चिकित्सालय में जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में दयाल सिंह पंवार, सदानंद पुरी, गम्मा सिंह, गणेश टम्टा, जुल्फिकार हुसैन, विमला कोठियाल, सूर्यकांत ध्यानी, चंद्रमोहन बहुगुणा आदि शामिल थे। ब्यूरो