पीपलकोटी/गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। धाम दिनभर भगवान श्री कृष्ण के भजनों से गुंजायमान रहा। पाखी गांव के गरुड़ मंदिर में भगवान कृष्ण और कालिया नाग के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। नृसिंह मंदिर से गरुड़ गंगा नदी तट तक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। गरुड़ मंदिर के आचार्य कुशलानंद सती की ओर से कृष्ण लीला का व्याख्यान किया गया। इस मौके पर प्रधान पाखी नर्वदा देवी, भूपाल सिंह, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, बृजमोहन जोशी, गबर सिंह, योगांबर सिंह, बलवंत सिंह, जगत किशोर डिमरी, देवेंद्र नेगी, अतुल शाह, गजेंद्र राणा और शरद गैरोला आदि मौजूद थे। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भारत माता और भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। यात्रा चमोली नगर से होते हुए गोपेश्वर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा गोपीनाथ मंदिर परिसर तक भी गई। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक पवन राठौर, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, राकेश मैठाणी, जीतेंद्र कठैत, बलवीर रावत, मंदीप फर्स्वाण, देवेंद्र गुर्साइं और उमेश तिवाड़ी आदि मौजूद थे।