फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले के जरुरतमंद निर्धन बच्चों को देंगे छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस पर टिहरी जिले के भरपूर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे गरीब मेधावी छात्रों को समूण फाउंडेशन छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष दी जाएगी।
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहे 37 बच्चों को समूण फाउंडेशन 15 अगस्त को 3000 रुपये छात्रवृत्ति देगा। टीम समूण के संयोजक कमल जोशी ने बताया कि टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मुन्नाखाल व बछेलीखाल और प्राथमिक विद्यालय कुर्न, साकनी व सौड़पानी के साथ ही श्यामपुर व श्रीनगर में एक-एक बालिका को स्कॉलरशिप दी जा रही है। टीम के सदस्य विनोद जेठूड़ी ने बताया कि छात्रवृत्ति के चयन से पूर्व टीम ने प्रत्येक बच्चे के घर जाकर उसकी आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण किया। तब लिस्ट फाइनल हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें