फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
-- विजयी प्रतिभागी नेेपाल में कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 10वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। राज्य के संयुक्त खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजयी प्रतिभागी नेपाल में आयोजित होने वाली साउथ एशिया ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बीते माह 21 से 23 जुलाई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित हुई 10वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को दून रोड स्थित व्यापार सभा में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनमें स्वर्ण पदक विजेता अपूर्व सेमवाल, कृतिका अग्रवाल, सृष्टि चौहान, आकर्ष नारंग, रजत पदक विजेता रोहन भंडारी, मुस्कान, इशिता, मधु राणा, आर्यन रावत, आयुष रावत, विनय प्रकाश, आकाश भट्ट व कांस्य पदक विजेता अक्षिता शर्मा, सधन्य ध्यानी, अक्षत खंडेलवाल, आलोक तिवारी, प्रद्युम्न बिष्ट, शिवानी शर्मा, गुरुप्रताप सिंह, ओम अनुज, अनंत ग्वाड़ी, ध्रुव पंवार, कुणाल कुुमार, सिद्धांत बडोला, दीपिका को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से बेस्ट फाइटर का खिताब अपूर्व सेमवाल को दिया गया। मौके पर नीरज गुप्ता, विश्वनाथ राजपूत, शक्ति सिंह, कृष्ण कुुमार, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, रवि जैन, विद्याव्रत शर्मा, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें