फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत महोत्सव में प्राची नौटियाल रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित संस्कृत महोत्सव में युवाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। एक हफ्ते (4 से 10 अगस्त) तक चले महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कृत से रूबरू कराया गया। इस दौरान आचार्य स्तर पर प्राची नौटियाल सभी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित संस्कृत महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विधायक ने परिसर की शोध पत्रिका साहिती व आम्नायहैमवती का लोकार्पण भी किया। वहीं परिसर के प्राचार्य प्रो. केबी सुब्बरायुडु ने कहा अगले वर्ष देश के 11 परिसरों का युवा महोत्सव देवप्रयाग में होगा। परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए गठित वागववर्धिनी व वाक्यार्थ परिषद की शुरुआत भी हुई। मौके पर संस्कृत प्रतियोगिताओं में विजयी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, जीजीआईसी और ओमकारानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. मनीष जुगरान व डा. मुकेश कुमार ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, प्रो. वनमाली विस्वाल, डा. आर बालमुरुगन, डा. वीरेंद्र बर्त्वाल, डा. प्रफुल्ल गड़पाल, डा. अरविन्द गौड़ डा. शैलेंद्र नारायण शास्त्री और डा. सुशील बडोनी आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के विजेता:
भाषण: महोत्सव में चार वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ‘तीर्थों में देवप्रयाग की विशेषता’ विषय पर हुई संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में प्राची नौटियाल प्रथम, संदीप कोठारी द्वितीय व श्यामदेव तृतीय स्थान पर रहे। ‘नमामि गंगे’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मोनिका नौगाई ने पहला स्थान हासिल किया। नितिका पंत व अदिति कोटियाल दूसरे और रिमझिम मखलोगा तीसरे स्थान पर रही। ‘आधुनिक भारत’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आयुष भट्ट प्रथम, नीति पंत द्वितीय व कोमल तृतीय रही। जीआईसी की छात्रा मेघा कर्नाटक, निशाद, शिक्षा, दीपिका, अमिता, सृष्टि व कोमल को संस्कृत समूह गान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषित कंठ पाठ : नवीन कैरवाल प्रथम, मयंक धस्माना द्वितीय और राम तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत समूह गान : अतुल ध्यानी पहले अमिता दूसरे व श्याम देवगण तीसरे
संस्कृत निबंध: नवीन कैरवाल, राम तिवारी व भुवनेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें