फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी जैसे बिगड़ैल राज्य के लिए योगी सबसे उपयुक्त सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए योगी ही सबसे उपयुक्त सीएम हैं। योगी प्रदेश के विकास में तेजी से निर्णय ले रहे हैं। अपने बेटे के कार्यों से खुश यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने यह बातें पत्रकारों से कही। योगी के पिता गढ़वाल विवि मुख्यालय में महायोगी गुरूगोरखनाथ महाविद्यालय बिथयाणी कॉलेज की मान्यता संबंधी कार्य के लिए आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ के पिता ने उत्तराखंड में विकास गति पर कहा कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए काम कर रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने की बात पर पत्रकारों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि योगी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि योगी व मोदी की कार्यशैली में काफी समानता है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी योगी का दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि योगी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास है।
............
विवि प्रशासन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
श्रीनगर। गढ़वाल विवि मुख्यालय में पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। विवि के प्रति कुलपति कक्ष में स्वयं प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, कुलसचिव डा. पदमाकर मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, मनोज रतूड़ी, पुष्कर चौहान, रविंद्र सिलवाल सहित अन्य छात्र व कर्मचारी नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें