फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ-छिनका सड़क के निर्माण से खतरे की जद में आया दुर्गापुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से निर्माणाधीन मठ-छिनका सड़क के निर्माण से दुर्गापुर गांव खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क का समरेखण बदलने की मांग उठाई। शीघ्र मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव में 35 अनुचित जाति के परिवार रहते हैं। यहां पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन मठ-छिनका सड़क के बेतरतीब निर्माण से गांव के मकानों को खतरा हो गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से हिल कटिंग से निकल रहे मलबे को गांव के शीर्ष भाग में उडे़ला जा रहा है, जो हल्की बारिश में भी गांव में घुस रहा है। उमा देवी, दीपा देवी, नंदी देवी और सुशीला ने कहा कि कई बार गांव की स्थिति के बारे में विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। इधर, पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई राजकुमार का कहना है कि मठ-छिनका सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी को हिल कटिंग का मलबा निर्धारित डंपिंग जोन में निस्तारित करने आदेश दिए गए हैं। यदि एजेंसी की ओर से आदेशों का पालन नहीं किया जाता तो विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें