फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, सरकारी स्कूल भी आगे बढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कलेक्ट्रेट स्थित स्वान केंद्र में सीएम से लाइव वार्ता में राजकीय इंटर कालेज भेल की कक्षा 12 की छात्रा सिमरन ने कहा कि सर सरकारी स्कूलों को ऐसा बना दीजिए कि प्राइवेट स्कूल वालों से भी आगे निकल जाएं। सिमरन ने पूछा कि उनके माता-पिता सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते। सभी चाहते हैं कि उनका बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़े। प्राइवेट स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभावान होने के बाद भी भाषा और खेल में पिछड़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सरकारी स्कूलों की बेहतरी पर ध्यान दिया जाए।
छात्रा के प्रश्न पर रुकते हुए मुख्यमंत्री बोले- सिमरन प्रश्न बड़ा महत्वपूर्ण और कठिन है। कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अर्हता, योग्यता, नियुक्ति प्रक्रिया कठिन होती है। बहुत ही योग्य शिक्षकों का चयन सरकारी विद्यालयों में हो पाता है। फिर भी अगर वह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अपने छात्रों को नहीं पढ़ाता या उन पर ध्यान नहीं देता तो सरकार की ओर से देय सुविधाएं व्यर्थ चली जाती हैं। सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि शिक्षक अपने पेशे के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें। केंद्र पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आरडी शर्मा, डीईओ माध्यमिक मेहरबान सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक ब्रहम्पाल सिंह सैनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

लाइव वार्ता में रोशनाबाद केंद्र की छात्रा ने स्कूलों में प्रयोगशाला और शिक्षकों की अच्छी स्थिति न होने का सवाल उठाया। जिस पर सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन एक अन्य छात्रा के सवाल पर सीएम उलझते नजर आए। छात्रा ने सवाल उठाया कि सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा क्यों नहीं दी जा रही है, जबकि पूर्व की सरकारें भी दावे करती रही। जिस पर सीएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक-एक स्कूल में अगले सत्र से स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएगी और धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रों पर सीएम की वार्ता के बाद छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। छात्रों को यह संतुष्टि मिली कि उनके बीच के छात्रों ने सीएम से शिक्षा के सुधार को लेकर सवाल किए और जिस पर सीएम गंभीर नजर आए। तहसील केंद्र पर राजकीय कन्या इंटर कालेज ज्वालापुर की प्रवक्ता अनुराधा आर्य, छात्रा तन्नु, हुमैजा कशिश, जोया परवीन, गुलफरीन, उरूज, अजरा, इकरा नाज, बाल सदन बहादराबाद से ईशा चौहान, मनीषा, कनुप्रिया, काजल सैनी, नबिया, उज्जवल चौहान, विवेक सैनी, अभिषेक, फैज मौहम्मद, हर्ष राठौर, शिक्षक संजय शर्मा, ऋषिपाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


नमामि गंगे और सफाई की समस्या भी उठानी थी
हरिद्वार। सीएम से लाइव वार्ता में हर किसी की हसरत पूरी नहीं हो सकी। छात्र-छात्राओं के पास सिस्टम को लेकर कई सवाल थे, लेकिन समयाभाव के कारण वे अपने सवाल नहीं पूछ सके। हरिद्वार तहसील परिसर में स्थित स्वान केंद्र पर सीएम की लाइव वार्ता में मौजूद राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्रा उरूज ने बताया कि उनके मोहल्ले कैथवाडा में लंबे अर्सें से कूड़ा नहीं उठाया गया। कूड़े से उठने वाली गंदगी से समीपवर्ती लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं हुमैजा कशिश ने बताया कि उनका सवाल था कि कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार, कन्या भ्रूण हत्या आदि पर रोक लगे। तन्नु ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा पटरी से उतर चुकी है। ईशा चौहान, काजल सैनी ने नमामि गंगे योजना में बजट की बंदरबाट और सफाई के लिए कोई कार्य न होने का सवाल उठाना था, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें