फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली नहीं जला सकेंगे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह की ओर से तल्ख टिप्पणी करने के बाद विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार के अधिकारी अब बिजली की चोरी कर रहे पुलिस कर्मियों के कनेक्शन काटेंगे।
मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने एक सुनवाई पर निर्ण्य देते हुए कहा कि पुलिस वालों पर भी वही कानून लागू होता हो जो आम नागरिक पर होता है। उन्होंने पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता (वितरण) के प्रतिनिधि अधिशासी अभियंता वीएस पंवार तथा लोक सूचना अधिकारी एवं अवर अभियंता की जमकर क्लास ली। पूछा कि पुलिस कर्मियों पर बिजली की चोरी करने पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सूचना आयुक्त ने आदेश दिए कि तीन सप्ताह के अंदर बिजली चोरी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट 31 अगस्त तक आयोग को दी जाए। मुख्य अभियंता के प्रतिनिधि वीएस पंवार ने आयोग को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग के अवैध कनेक्शन कटवा दिए जाएंगे। साथ ही अवैध रूप से जलाई गई बिजली के भुगतान की वसूली भी की जाएगा। गौरतलब है कि विद्युत वितरण खंड लालजीवाला / भूपतवाला के उपखंड अधिकारी ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी दी थी, कि पुलिस चौकी हरकी पैड़ी, रोडी बेलवाला, खड़खड़ी, थाना श्यामपुर व सप्तऋषि में विद्युत संयोजन नहीं है। इसके साथ ही शहर कोतवाली के पास काशीपुरा स्थित पुलिस क्वार्टरों व पुलिस चौकी खड़खड़ी स्थित पुलिस के आवासों में भी विद्युत संयोजन नहीं है। आयोग ने प्रकरण को बहुत ही गंभीरता लिया और विद्युत अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें