फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में इंटरनेट फेल, नहीं कर पाए सवाल जबाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। देवाल ब्लाक में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने से स्कूली बच्चे भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री से सीधा संवाद नहीं कर पाए। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा जीआईसी देवाल से 10 और कन्या हाईस्कूल से चार छात्र-छात्राओं को ब्लाक के स्वान केंद्र ले गए थे, लेकिन यहां भी इंटरनेट नहीं चला और छात्र-छात्राओं को निराश लौटना पड़ा। स्वान केंद्र के ललित सती ने बताया कि स्वान केंद्र की इंटरनेट सेवा एक माह से बाधित है। कर्णप्रयाग में जीजीआईसी की छात्राओं ने तहसील परिसर में मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सवाल-जवाब किए और सीएम का भाषण भी सुना। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी वीपीएस बिष्ट और शिक्षक जीएस तोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें