थराली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग देवराड़ा मोड़ के पास एक डंपर खाई में जा गिरा, जिसमें चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के काम में लगे बीआरओ का डंपर यहां बैक कर रहा था कि इस दौरान पुश्ता धंस गया और डंपर करीब 35 फीट खाई में जा गिरा। इसमें चालक मदन मोहन जोशी (30) निवासी सुनला घायल हो गया। सूचना पर थाने के एसआई जेएस रावत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।