फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मण्डल बैठक में निंदा प्रस्ताव किया पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान कब्जाने के प्रयास की निंदा की
विज्ञापन

-- स्वर्गाश्रम व्यापार मंडल की बैठक में दी गई चेतावनी

अमर उजाला व्यूरो
मुनिकीरेती। स्वर्गाश्रम में एक व्यापारी की दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करने के प्रयास में क्षेत्र के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। विरोध को देखते हुए उक्त व्यक्ति मौके से खिसक गया। व्यापारियों ने क्षेत्र में इस तरह की घटना की निंदा की है। मंगलवार को स्वर्गाश्रम स्थित भारत साधु समाज आश्रम में व्यापार मंडल की आपात बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष डा. नारायण सिंह रावत और अन्य व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारी आत्माराम गनेरीवाल की दुकान पर बीते सोमवार को जबरदस्ती कब्जे के प्रयास की निंदा की। कहा गया कि क्षेत्र में इस तरह की घटना व प्रयासों को स्थानीय व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान बैठक में व्यापारियों द्वारा घटना के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर माधव अग्रवाल, राजीव कुकरेजा, मदन लाल शाह, विकास शर्मा, परमानंद, किशन राजपूत, जयनारायण शर्मा, देवेंद्र चौहान, संजय गुप्ता, रामधारी, वीर सिंह राणा, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें