फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय की टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए देखी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश शुरू
विज्ञापन

-- मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने किया लक्कड़घाट क्षेत्र में मुआयना

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नगरपालिका की टीम ने प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए लक्कड़घाट क्षेत्र में भूमि का मुआयना किया। उन्होंने संभावित भूमि का निरीक्षण कर प्रशासन को इस बाबत अवगत कराया है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने निकाय की टीम के साथ ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ के अंतर्गत लक्कड़घाट क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि देखी। इस दौरान टीम ने दो स्थानों पर का मुआयना किया। उन्होंने एसडीएम को भी इसकी जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित भूमि गंगा के नजदीक होने की वजह से उस पर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाया गया। अब नए सिरे से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन से यह जानकारी ली जा रही है कि क्या उक्त भूमि राजस्व विभाग की है। आगे की कार्यवाही इसके बाद की जाएगी। नगरपालिका को ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 10 हेक्टेयर भूमि राजस्व विभाग ने दी थी, लेकिन जमीन गंगा के नजदीक होने से पालिका प्रशासन ने इससे हाथ पीछे खींच लिए। वर्तमान में हरिद्वार रोड पर गोविंदनगर में एक निजी भूखंड पर आबादी के बीच शहर का कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिसकी बदबू से आसपास निवास करने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें