फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में देरी, छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में देरी छात्र संघ चुनाव में रोड़ा बन गया है। विवि प्रशासन अगस्त अंतिम सप्ताह में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराना चाहता है, लेकिन परीक्षा परिणाम में देरी की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विवि प्रशासन एक सितंबर को बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार गढ़वाल विवि में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया हर हाल में पांच सितंबर तक संपन्न होनी हैं जिसमें छात्र महासंघ का चुनाव भी शामिल है, लेकिन गढ़वाल विवि प्रशासन अब तक पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। इससे पीजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विवि में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम तय होना है। यही कारण है कि विवि प्रशासन छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम तय नहीं कर पा रहा है।
विवि के परीक्षा अनुभाग का कहना है कि स्नातक स्तर की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम लगभग घोषित कर दिए गए हैं। एक-दो दिन के भीतर पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा अनुभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 अगस्त तक पीजी के सभी सेमेस्टरों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। विवि के अधिकारियों का कहना है कि यदि 20 अगस्त तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित हो जाते हैं तो एक सप्ताह के भीतर पीजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में विवि प्रशासन एक सितंबर को बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव व पांच सितंबर को छात्र महासंघ चुनाव कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें