फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में सुचारु नहीं हुई वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मंगलवार को तीसरे दिन शाम को खुल पाया। हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली और पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ और बदरीनाथ में फंसे 250 तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे रविवार को पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से लामबगड़ में बंद हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे सुचारु नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए करीब 250 तीर्थयात्री सुरक्षित स्थानों पर फंसे रहे। मंगलवार दोपहर बाद मौसम ठीक रहा तो शाम साढ़े छह बजे बीआरओ ने हाईवे खोल दिया। हाईवे खुुला तो जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि बदरीनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश से पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा हाईवे पर आ रहा था। इस कारण हाईवे खोलने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें