फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम और धार्मिक उन्माद को रोकने में व्यापारी भी करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पुलिस और व्यापारियों की संयुक्त बैठक में बैंक खातों से एटीएम और अन्य माध्यमों से हो रही ठगी को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग मांगा। कहा कि व्यापारी व्यापार के माध्यम से ग्राहकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर सकता है। साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर अंकुश लग सकता है। व्यापारियों ने सब्जी के ट्रकों में भरकर आ जा रही संदिग्ध सवारियों का सत्यापन और नियंत्रण करने की मांग रखी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बाजार में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने यातायात, सत्यापन, नशा विरोधी, सड़क सुरक्षा सहित अन्य अपराधों को रोकने में व्यापारियों से सहयोग मांगा। व्यापारियों ने कहा कि सब्जी के ट्रकों में हर रोज 20 से 30 लोग सफर करते हैं, लेकिन इनका सत्यापन नहीं होता और न ही सामान ढोने की जांच होती है। बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं होता, जिसके चलते अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती। व्यापारियों ने संगम, पार्क और विभिन्न स्थानों पर नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की। वहीं नगर से लगे गांव ईड़ाबधाणी में नियमित पुलिस गश्त शुरू करने की मांग रखी गई। बैठक में प्रताप लूथरा, डा. एमएम नवानी, विनोद पुरोहित, सुनील अग्रवाल, हरनाम लूथरा, अशोक अरोड़ा, व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट और महामंत्री बृजेश बिष्ट, बालम सिंह, कांति प्रसाद डिमरी और पुष्कर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें