अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संपत्ति विवाद के मामले में बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाने और चौकी प्रभारी को वापस बुलाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने खड़खड़ी चौकी के बाहर कुछ मिनट धरना भी दिया।
खडख़ड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपाइयों ने चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर नगर कोतवाली में प्रदर्शन कर जाम लगाया था। अधिकारियों ने चौकी प्रभारी को जांच पूरी होने तक एसएसपी कार्यालय से अटैच कर दिया था। इस बीच क्षेत्रवासी चौकी प्रभारी के समर्थन में आ गए है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि संपत्ति विवाद के मामले में बुजुर्ग महिला के साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। फिर क्षेत्रवासी नारेबाजी करते हुए खडख़ड़ी चौकी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चौकी प्रभारी को दबाव में हटाया गया है, जो सरासर गलत है। कहा कि चौकी प्रभारी ने शराब समेत अवैध कामों पर रोक लगा दी है। कहा कि जल्द ही राण्जीत सिंह तोमर की चौकी प्रभारी के रूप में वापस नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रशांत शर्मा, अजय गिरी, राजकुमार अग्रवाल, सन्नी अरोड़ा, पार्थू डे, आशीष भट्ट, काका सड़ाना, चंदन अरोड़ा, दीपक, सन्नी माझी, दिग्विजय चौहान, निशांत गिरी, यागिक वर्मा आदि मौजूद रहे।