फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में रसोई गैस की किल्लत, होटलों में फुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में दो माह से रसोई गैस सिलेंडरों किल्लत बनी है जबकि नगर और कस्बों में कई होटलों और ढाबों में कामर्शियल के बजाय घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा यदि जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो एजेंसी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान डिम्मर सावित्री देवी और शैलेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी कर्णप्रयाग की ओर से दो माह से डिम्मर गांव में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार इंडेन गैस सर्विस कर्णप्रयाग के आला अधिकारियों से गांव में रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग कर चुके हैं लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे। वहीं सिमली स्थित गैस गोदाम से विभागीय कर्मी अपने चहेतों को खुलेआम रसोई गैस के सिलेंडर दे रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी कर्णप्रयाग के प्रबंधक विक्रम बिष्ट ने बताया कि हरिद्वार गैस प्लांट से सिलेंडरों की 20 प्रतिशत आपूर्ति होने से गैस की किल्लत बनी है। होटलों और ढाबों में मानकों के अनुसार कामर्शियल सिलेंडरों का प्रयोग किया जाता है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें