फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने विनोद विहार कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद विहार में हाथी ने तोड़ी चारदीवारी
विज्ञापन

-- एक मकान में किया घुसने का प्रयास, लोगों में दहशत

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। बीते शनिवार की रात जंगली हाथी ने खदरी स्थित विनोद विहार कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने एक मकान में घुसने के लिए उसकी चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। रिहायशी इलाके में हाथी की आमद से लोगों में दहशत है, उन्होंने वन विभाग से हाथी को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने की मांग की है। हाथियों ने ग्रामीण इलाकों में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के गांवों में हाथियों की दस्तक लगभग रोजमर्रा की बात हो गई है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात विनोद विहार कॉलोनी में घुसे हाथी ने चित्रमणि रतूड़ी के मकान की चारदीवारी तोड़ डाली। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो सामने विशालकाय हाथी को देखकर सबके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बाहर की लाइट जलाई और शोर मचाया। तब कहीं जाकर हाथी को वहां से भगाया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथी लगभग हर रोज रिहायशी इलाके में दस्तक दे रहा है। मगर विभाग इसकी रोकथाम के उपाय नहीं कर रहा है। उन्होंने विभाग से नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें