देवप्रयाग (ब्यूरो)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के समीप शनिवार रात एक डंपर और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे चार लोग चोटिल हो गए। कार में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे।
रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा से मुजफ्फरनगर जा रही कार की शनिवार रात बछेलीखाल के समीप ऋषिकेश की ओर से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई, जिससे दिलशेर राणा, अवतार, फरजीन, मनीष त्यागी सभी निवासी अंबा विहार मुजफ्फरनगर चोटिल हो गए। पुलिसकर्मी विकास चंद ने बताया कि चोटिल लोगों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया गया, जबकि डंपर चाल फरार है।