फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क पर आगे पत्थर और पेड़ों को ले जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। पोखरी-मोहनखाल मोटर मार्ग पर गुर्साइं तोक में भूस्खलन से सड़क पर आए पत्थर और लकड़ी को अवैध रूप से ले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने मामले में तहसील और थाना पोखरी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहनखाल के समीप गुर्साइं डेरा तोक के पास हाल ही के दिनों में भूस्खलन से पत्थर और छोटे-छोटे पेड़ सड़क पर बिखरे पड़े हैं। उन्हें पोखरी निवासी विजयपाल सिंह बिना किसी अनुमति के ले जा रहा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया गया तो विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों ने मामले में पोखरी तहसील और थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है। ग्राम प्रधान किशोर सिंह, वन सरपंच यशवंत सिंह, संग्राम सिंह, पुष्पा देवी, मकर सिंह और भवानी लाल ने तहसील प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर, पोखरी के प्रभारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें