फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसातबरसाती नाले में फंसे छह पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाती नाले में फंसे छह पर्यटक
विज्ञापन

-- लक्ष्मणझूला पुलिस ने बामुश्किल बाहर निकाला

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बैराज -चीला मार्ग पर घासीराम रत्ता बरसाती नाले में उफान आने से हरियाणा के पर्यटकों की कार फंस गई। कार के तेज बहाव में फंसने से पर्यटकों ने मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद वह मौके से ही गंतव्य के लिए रवाना हो गए। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे चीला- बैराज मार्ग से होते हुए हरिद्वार की ओर जा रही पर्यटकों की कार रत्ता बरसाती नाले के उफान में फंस गई। पानी और मलबे के बीच कार के फंसते ही उसमें सवार रोहतक, हरियाणा के पर्यटकों ने मदद के लिए गुहार लगानी शुरू की। इसी बीच नाले के आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप राणा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी पर्यटकों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि सभी पर्यटक एक ही परिवार के थे। इस दौरान कोई भी पर्यटक चोटिल नहीं हुआ। बताया कि उनकी पहचान नहीं हो सकी। सभी पर्यटक दूसरी कार में बैठकर मौके से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें