थराली। सोमवार से बृहस्पतिवार तक तहसील मुख्यालय सहित पिंडर घाटी की बिजली व्यवस्था 60 घंटे से अधिक बाधित रही। अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज कुछ युवाओं ने तहसील के धारी स्थित बिजलीघर जाकर यहां तैनात कर्मी से अभद्रता की और यहां तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने युवाओं को चेेतावनी देकर छोड़ दिया।
तहसील मुख्यालय सहित पिंडर घाटी में लोग बिजली की आंख मिचौनी से परेशान है। आए दिन घंटों बिजली गुल होने से तहसील मुख्यालय में काम काज ठप है। वहीं आपदा के बाद से गांवों में लोग बिना उजाले के रात बिता रहे हैं। यहां पिछले सोमवार से बृहस्पतिवार तक महज 60 घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई है। बृहस्पतिवार को छह बजे गुल बिजली दोपहर दो बजे बहाल हुई। इससे नाराज
लोल्टी और तुंगेश्वर के कुछ युवकों ने बिजली घर में तैनात एक मात्र कर्मी अजीत सिंह से अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की कोशिश की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने बताया कि आए दिन लाइनों में फॉल्ट आने से समस्या बन रही है। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ने बताया कि मामले में युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। युवाओं के करियर को देखते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।