फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात से तड़के चार बजे तक बिजली कटौती ....

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर्स के आठ घंटे काम करने का फरमान जनता पर भारी पड़ रहा है। बुधवार रात गुल हुई बिजली तड़के चार बजे बहाल हुई। वहीं शटडाउन होने से दिन में भी करीब तीन घंटे बिजली बाधित रही।
कनखल क्षेत्र में बुधवार आधी रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हल्की बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी होने से लोग परेशान रहे। पूरी रात लोगों ने जैसे तैसे कर काटी। परेशान लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन उनके फोन स्विच ऑफ रहे। पूरी रात जागने से बच्चे स्कूल में ऊंघते रहे। जगजीतपुर एसडीओ अनुज जुडियाल ने बताया कि रात में फाल्ट आने से कनखल की कुछ कालोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि जेईओं की हड़ताल से भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरी। अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। ग्रामीणों ने जनहित में डीएम से हस्तक्षेप कर बिजली की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। चंद्रशेखर सैनी, सरदार भगवान सिंह, नवीन चौहान, सुखदेवपाल, मोहल्ड सिंह राणा आदि का कहना है कि एक सप्ताह से 24 घंटे में आठ- दस घंटे की बिजली कटौती से उनका जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें