फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग पर आवाजाही बनी खतरनाक, पालिका बनी लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर के विभिन्न वार्डों को जाने वाले पैदल संपर्क मार्गों की दशा दयनीय बनी है। बारिश के कारण खस्ताहाल मार्ग आवागमन में खतरनाक बने हैं। लोगों ने एसडीएम और डीएम को शिकायत करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी, गणेश शाह, कमलेश गैरोला, सीपी चमोली आदि का कहना है कि नगर के सांकरी वार्ड के सुभाषनगर और सांकरी मोहल्लों को जोड़ने वाला नैनीताल हाईवे से जुड़ा पांच सौ मीटर संपर्क मार्ग बदहाल है। यहां दलदल और जमा पानी लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। उफनाती पिंडर नदी के समानांतर बने इस मार्ग पर रेलिंग भी आधी अधूरी है। ऐसे में इस मार्ग से रोज गुजरने वाले सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे जान जोेखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं मुख्य बाजार से अपर बाजार जाने वाले पैदल मार्ग पर लगाई गई टाइल्स कई जगह से उखड़ गई हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि मामले में शिकायतें मिली हैं, जिस पर पालिका को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें