फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण नहीं होने पर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सर्वर ठप होने से डेढ़ घंटे तक सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के धैर्य का बांध टूटा तो उन्होंने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। अभ्यर्थियों की शिकायत सुनने पहुंचे जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम सिंह से भी उनकी कहासुनी हो गई। बाद में सर्वर ठीक होने पर पंजीकरण शुरू हुआ।
बृहस्पतिवार को जगजीतपुर आईटीआई स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के लिए खासी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। टोकन बांटने के बाद भी पंजीकरण न होने पर अभ्यर्थी नाराज हो गए। अधिकारियों से कारण पूछा गया तो सर्वर ठप होने की बात कहीं गई। 15 मिनट इंतजार के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ। डेढ़ घंटे तक सर्वर ठीक नहीं होने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा सातवे आसमन पर जा पहुंचा। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी अभ्यर्थियों को समझाने पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। शोर-शराबा सुनकर जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम सिंह अभ्यर्थियों को समझाने पहुंचे। बातचीत करते- करते अभ्यर्थियों और जिला सेवायोजन अधिकारी के बीच भी गहमागहमी शुरू हो गई। इस बीच सर्वर ने काम करना शुरू किया तो अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सात दिन से पंजीकरण में अव्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन

लालढांग से आए गोपाल कहा कि दो दिन से पंजीकरण नहीं हो पाया है। रुड़की से आए सोनू ने बताया कि वे तीन दिन से पंजीकरण कराने के लिए आ रहे हैं। सचिन, टोनी, रोहित, रवि, आशु, दीपक, मोहित, धर्मेंद्र, शुभम सुमित सहित अन्य अभ्यर्थियों ने भी यही आरोप लगाया। उधर सेवायोजन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश का सर्वर ठप था। जिससे पंजीकरण में कुछ दिक्कतें आई हैं।
विज्ञापन


एक दिन में होता है 60 अभ्यार्थियों का पंजीकरण
एक जुलाई से सेवायोजना कार्यालय में नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं। पहले एक दिन में 1400 से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाता था, लेकिन अब एक दिन में 60 अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण हो पाता है। बायोमीट्रिक होने से यह दिक्कतें आ रही है। एक अभ्यर्थी को कागजात सर्वर में अपलोड करने पर आधे घंटे का समय लग रहा है, जबकि पहले एक अभ्यर्थी में दो से तीन मिनट का समय लगाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें