श्रीनगर। शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड मामले में जन उड़ान संस्था मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से वार्ता करेगी। संस्था का कहना है कि शिक्षकों के ड्रेस कोड लागू होने से छात्रों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को जन उड़ान संस्था ने बैठक आयोजित कर आरटीई व ड्रेस कोड आदि विषयों पर चर्चा की। संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ ने कहा कि शिक्षकों की ओर से ड्रेस कोड का विरोध किया जाना गलत है। कुशलानाथ ने कहा कि ड्रेस कोड के संबंध में उन्होंने कई पीटीए अध्यक्षों व अभिभावकों से भी बात की है। सभी लोग शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने पर सहमत हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलेगा। ब्यूरो