फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुम्बई की तर्ज पर हरिद्वार में होंगे टो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दिल्ली और मुुबई की तर्ज पर अब हरिद्वार में भी अवैध पार्किंग पर टो चालान की कार्रवाई होगी। इस चालान के अलावा वाहन चालक को एमवी एक्ट के तहत जुर्माना भी देना होगा।
मध्य हरिद्वार के अधिकांश चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। विभाग को इसका कारण अनाधिकृत तौर पर मार्गों पर वाहनों का खड़े होना पाया गया। यातायात पुलिस ने इसको रोकने के कई बार प्रयास किए। लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा। ऐसे में अब पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और देहरादून की तर्ज पर एमवी एक्ट के अलावा टो चालान करने की योजना बनाई है। सीओ यातायात मनोज कत्याल ने बताया कि इस चालान में अनाधिकृत तौर पर मार्गों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एमवी एक्ट पर 100 रुपये का जुर्माना लगता है, जबकि अब टो चालान में 350 लगेंगे। वाहन चालक की गाड़ी को 450 रुपये में छोड़ी जाएगी। यह राशि तब है जब पुलिसकर्मी की ओर से अन्य धारा नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य धारा लगाने पर और अधिक रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


रानीपुर मोड़ पर खास ध्यान
पुलिस का रानीपुर मोड़ पर खास ध्यान है। यहां अनाधिकृत तौर से वाहन खड़े करने वालों की संख्या अधिक रहती है। इस लिहाजासे पुलिस की रानीपुर मोड़ के आसापास के इलाकों में विशेष निगाह है। इसके अलावा शंकराचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, ऋषिकुल, देवपुरा सहित अन्य इलाकों में भी निगाह रहेगी।

कब होता है, टो चालान लागू
टो चालान तब लागू किया जाता है, जब किसी भी गाड़ी को उठाकर या खींचकर ले जाया जाता है। एक तरह इस चालान को वाहन को पुलिस लाइन ले जाने का किराया भी मान सकते हैं। क्योकि क्रेन की मदद से यातायात पुलिस वाहन को लाइन में ले जाती है।

चौपहिया के लिए जैंबर
चौपहिया वाहनों पर जैंबर लगाया जाएगा। चौपहिया वाहन पर टो चालान लागू नहीं होगा। अनाधिकृत रूप से खड़े चौपहिया वाहन के पहिए पर पुलिस जैंबर लगा देगी। बिना जैंबर हटाए गाड़ी नहीं चल पाएगी। जैंबर लगने के बाद पुलिस आसपास ही खड़ी रहेगी। पुलिस लाइन में जाकर ही गाडी से जैंबर हटाने के बाद उसे चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन


शुरू किया चालान
बुधवार को पुलिस यातायात निरीक्षक रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में चालान शुरू कर दिए गए हैं। रानीपुर मोड़ के पास अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों का चालान किया गया। दोपहर को पुलिस ने पांच चालान किया है। गाड़ियों को यातायात पुलिस लाइन शंकर आश्रम लाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें