फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों से आढ़त वसूली तो लगेगा 50 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

काश्तकारों से आढ़त वसूली तो 50 हजार का जुर्माना
- कृषि मंडी परिषद के सचिव ने जारी किए आदेश
-
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
कृषि मंडी परिषद अवैध तरीके से काश्तकारों से आढ़त वसूलने वाले आढ़तियों और थोक व्यापारियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगी। इस संबंध में परिषद के सचिव ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। बीते रविवार को क्षेत्र के लोगों ने जौनसार बावर किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी के नेतृत्व में मंडी परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। विरोध में दुकानों को भी बंद कराया था। इस पर सचिव दिग्विजय सिंह देव ने मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि आढ़त वसूला जाना गैर कानूनी है। भविष्य में इस प्रकार का कोई भी मामला प्रकाश में आने पर दोषी आढ़ती के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही सभी आढ़तियों और थोक व्यापारियों को प्रतिष्ठान के बाहर इलेक्ट्रानिक कांटे लगाने के भी आदेश दिए हैं। उधर, अध्यक्ष राकेश ने बताया कि आढ़ती अब तक किसानों से छह-सात प्रतिशत की आढ़त वसूल रहे थे। इसके चलते किसानों को आर्थिक शोषण हो रहा था। सचिव के लिखित आदेश के बाद आढ़त वसूलने की प्रथा समाप्त होने की उम्मीद जगी है। यदि भविष्य में किसी किसान से आढ़त वसूली की गई तो संगठन को फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर रणवीर सिंह चौहान, दिनेश शर्मा, शूरवीर सिंह, प्रवीन रावत, यशपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें