श्रीनगर। नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
मंगलवार देर शाम को बेस अस्पताल के आकस्मिक विभाग में रणजीत (62) निवासी तिलवाड़ा विराण, रुद्रप्रयाग को कुछ ग्रामीणों ने भर्ती कराया। रणजीत ने नींद की करीब 40 गोलियां खाई हैं, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी है। साथ में कोई परिजन न होने से रणजीत को हायर सेेंटर रेफर नहीं किया जा सका। श्रीकोट चौकी प्रभारी एसआई महेश रावत ने बताया कि रणजीत का पुत्र चंडीगढ़ में नौकरी करता है। ग्रामीणों ने उसे घटना की सूचना दे दी है।