फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी को लेकर सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौचर। नगर में बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यालय से पुलिस चौकी और ग्रेफ चौराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि शिकायतों और आंदोलन के बाद भी बिजली-पानी की समस्या हल नहीं हो रही है।
लोगों ने कहा कि नगर के वार्ड संख्या छह, वार्ड संख्या तीन, वार्ड पांच और मुख्य बाजार में लोग एक सप्ताह से पानी न आने होने और कभी नलों में कीचड़युक्त पानी आने से परेशान हैं। इसके साथ ही नगर में कई घंटों तक बिजली गुल हो रही है। इससे नाराज उपभोक्ता जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर जलसंस्थान के एई विपिन चौहान कार्यालय पहुंचे और लोगों के साथ सभी प्रभावित वार्डों का दौरा किया। साथ ही कर्मियों को जल्द समस्या दूर करने के लिए कहा। आंदोलनकारियों में डीपीसी सदस्य इंदु पंवार, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, सुनील पंवार, पुष्पा बिष्ट, सुरेशी देवी, राजेश्वरी देवी, प्रमिला पुरोहित, ताजवर कनवासी, विशेष बिष्ट, अजय किशोर भंडारी, कमल सिंह रावत, महावीर सिंह और धन सिंह पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों से पेेेयजल किल्लत
नारायणबगड़। कस्बे के पुराना बाजार स्थित मोेहल्ले में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति मंगलवार को भी सुचारु नहीं हो पाई। लोगों ने कहा कि जलसंस्थान की लापरवाह कार्यप्रणाली का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यहां करीब 25 परिवार पेयजल आपूर्ति से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें