फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड योजना में हीलाहवाली और लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन ऑल वेदर रोड के लिए भूमि अधिग्रहण और वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे। ऑल वेदर रोड निर्माण की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिलास्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने डीएम, बीआरओ और वन अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर ऑल वेदर रोड से जुड़े कार्यों को निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को आठ अगस्त तक हर हाल में पूरा करने को कहा। डीएम आशीष जोशी को निर्देश दिए कि वे वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार को समीक्षा करें। बीआरओ के अधिकारियों की ओर से योजना के कार्यों में सहयोग न करने पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई और बीआरओ के अधिकारियों को जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर समरेखण और सर्वेक्षण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चमोली जिले में ऑल वेदर रोड के तहत 143 किलोमीटर सड़क प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम परमानंद राम, योगेंद्र सिंह, केएन गोस्वामी, लोनिवि के ईई डीएस रावत, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें