श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 9 अगस्त को कांउसिलिंग आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा ने बताया कि पीजी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। काउंसिलिंग में छात्रों को समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ छाया प्रति भी लानी होगी। कांउसिलिंग बिड़ला परिसर स्थित हिंदी विभाग में आयोजित की जाएगी।