फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई गांवों की मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भारी बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी है। खासतौर पर गांवों को जाने वाली सड़कें भूस्खलन से कई जगह बंद हैं, जिससे गांवों से मुख्य कस्बों तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जयकंडी से मैखुरा जाने वाली ग्रामीण सड़क एक माह से बंद है तो धारडुंग्री-मैखुरा एक सप्ताह से बंद पड़ी है। यही नहीं पोखरी ब्लाक के छह से अधिक गांवों को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क दस दिनों बाद भी खोली नहीं जा सकी है।
विज्ञापन

गौचर से जुड़ने वाले पोखरी ब्लाक के बमौथ, सूगी, करछुना, सरमोला, क्वींठी, रानों आदि गांवों को जाने वाली गौचर-बमौथ-सरमोला पिछले दस दिनों से बंद है। बमौथ के सुनील चमोली, सूगी के राजा चौहान आदि का कहना है कि मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है, लेकिन पीएमजीएसवाई सड़क खोलने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। दूसरी ओर नारायणबगड़ की परखाल-रेंस-चोपता, भगोती-गडसिर, परखाल-सिलोड़ी भी बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क मुख्य बाजार और हाईवे से कट गया है। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्गों को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें