फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। शहरी एवं विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सेवाभाव प्रेरणादायी है। सेवा से आत्म संतुष्टि मिलती है। भारत विकास परिषद की सेवाओं को सराहते हुए उन्होंने कहा कि परिषद समाज को जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन

मदन कौशिक रविवार को गुरुकुल के सभागार में भारत विकास परिषद हरिद्वार इकाई के दायित्वग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अति विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय राष्ट्रवाद और संस्कार पर कार्य कर रहा है। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक अविनाश चंद्र ओहरी ने कहा कि परिषद की ओर से भारत को जानों कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत को तभी जान सकते है जब हम भली भांति स्वयं को पहचान लें। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आदर्शपाल तोमर ने कहा कि भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा ने पूर्व में समाज के लिए अच्छे कार्य किए हैं। भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव बीपी गुप्ता ने पंचपुरी शाखा के अध्यक्ष द्विजेंद्र पंत, सचिव डा. विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह नेगी एवं महिला संयोजिका रेखा नेगी को शपथ दिलाई। राजीव त्यागी, रजनीश भारद्वाज, डा. शिव कुमार चौहान, संजय कुमार, देवेंद्र पंत, पुष्पा पंत, संजीव कुमार लांबा, दुष्यंत कुमार झा और अजब सिंह चौहान को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। इस दौरान कराया। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा दायित्व समारोह में कैलाशचंद्र शर्मा, प्रो. एलपी पुरोहित, डा. विनित विश्नोई, मधुसूदन अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, डा. पंकज कौशिक, कामनी सडाना, रामप्रकाश शर्मा, डा. ऋषि कुमार शुक्ला, सत्यदेव, मनोज कुमार महतो, अनुराग चैरसिया, अंकित शर्मा, डा. मीना आहुजा, संजीव मिश्रा, सतवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें