फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिदोली सड़क का दस मीटर हिस्सा बहा, बीस गांवों का आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर/कर्णप्रयाग। गौचर-सिदोली मोटर मार्ग के श्रीकोट और बौंला गांव के बीच क्षतिग्रस्त होने से रानीगढ़ पट्टी के 20 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। उधर, कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नौली में पांच घंटे बंद रहा। मोटर मार्ग पर रविवार सुबह करीब दस बजे पहाड़ी से मलबा आ गया था जिसे दोपहर तीन बजे साफ किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात को हुई भारी बारिश से श्रीकोट और बौंला के बीच जरगाड़ गदेरे में गौचर-सिदोली मोटर मार्ग का करीब दस मीटर हिस्सा बह गया, जिससे सिदोली क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों के ग्रामीणों के सामने आवाजाही की समस्या पैदा हो गई है। एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) आपदा डिवीजन गोपेश्वर के अधीन आने वाली इस सड़क को खोलने के कोई प्रयास अभी तक नहीं किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के ग्रामीण दिनेश रावत, भरत सिंह, विक्रम सिंह आदि ने जल्द सड़क खोलने की मांग की है। इस संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि विभाग का काम खत्म हो चुका है, अब सड़क लोनिवि को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है, लिहाजा लोनिवि ही सड़क को खोलने का काम करेगा। जबकि लोनिवि के सहायक अभियंता मनवर सिंह रावत ने कहा कि अभी सड़क का दायित्व एडीबी (आपदा खंड) के पास ही है।

मलबे की चपेट में आई कृषि भूमि
गौचर। श्रीकोट गांव में शनिवार रात हुई भारी बारिश से किसानों के खेत बरसाती मलबे की भेंट चढ़ गए। रविवार को राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। गौचर-सिदोली सड़क के टूटने और बरसाती नाले के साथ आए मलबे से श्रीकोट गांव के कुछ परिवारों के खेत दब गए। मलबा भरने और खेत टूटने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह नेगी, वक्तावर सिंह, मातवर सिंह, दिनेश रावत, भरत सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, रवींद्र, विक्रम, महेेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब आए बरसाती नाले से उनके खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें