फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं की कमी पर छात्रों ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर छात्रों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने मंत्री पर सीमांत क्षेत्र के महाविद्यालय की उपेक्षा का आरोप लगाया। एलान किया यदि शीघ्र प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्व विद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि महाविद्यालय में दो सालों से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, भूगोल और समाजशात्र के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में छात्र पठन-पाठन के लिए दूसरे महाविद्यालयों में जाने को मजबूर हैं। छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत छात्रों ने एलान किया यदि शीघ्र प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र राहुल पंत, जयदीप रावत, निखिल, आशीष और अजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें