फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घँटे से भी अधिक रही विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। सेमी ग्वाड़ के निकट पेड़ गिरने से 33 केवी बिजली लाइन के तार टूटने से नगर की बिजली आपूर्ति 21 घंटे तक ठप रही। बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे नगर की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। शुक्रवार दिन भर बिजली ठप रहने के बाद शाम छह बजे करीब विद्युत सप्लाई शुरू हुई। ऊर्जा निगम के जेई इंद्र सिंह का कहना है कि कर्णप्रयाग के समीप सेमी ग्वाड़ के जंगल में पेड़ गिरने से 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी जिसे बड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें