फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का हत्यारा बता सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार का भाजपा से हाथ मिलाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उनका पुतला फूंका। कहा कि भाजपा के विरुद्घ धर्मनिरपेक्ष जनता की जीत को नीतीश कुमार ने तार-तार कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान वरिष्ठ श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि नीतीश का यह कदम देश में भाजपा आरएसएस की ओर से फैलाई जा रही सांप्रदायिकता के विरुद्घ संघर्षरत शक्तियों की पीठ में छुरा घोंपना है। पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने फिर संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर उत्तर प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए अपनी भूमिका की स्मृति ताजा कर दी है। आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि बिहार में हुए घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने का अभियान जारी है। वरुण बालियान ने कहा कि नीतीश कुमार के कदम का जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी। इस मौके पर गवाक्ष जोशी, नवीन सेंस, मनीष गुप्ता, सोनू शर्मा, सुनील कुमार, राहुल, अनंत पांडे, मुन्ना मास्टर, कल्लू कश्यप, बादल, अभिषेक कुमार, लक्की, सचिन खटीक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें