फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने किया अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर व श्रीनगर में पूर्ण शराबबंदी किए जाने के लिए अनशन कर रही जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राजेश्वरी देवी चार दिनों से आमरण अनशन पर हैं।
विज्ञापन

गोतीर्थाश्रम के समीप संचालित शराब की दुकान बंद किए जाने, आंदोलनकारी महिलाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने और दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग के लिए जिला पंचायत सदस्य चिलेड़ी राजेश्वरी जोशी आमरण अनशन कर रही हैं। बुधवार को प्रशासन की ओर भेजे गए संयुक्त चिकित्सालय के डा. लोकेश सलूजा ने राजेश्वरी जोशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. सलूजा ने बताया कि अनशनकारी की स्थिति अभी सामान्य है। अनशनकारी के समर्थन में धरना देने वालों में सरिता नेगी, अशोक बिष्ट, विभोर बहुगुणा, पीबी डोभाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें