फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी विजन का ट्रैक बिछाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजेश शर्मा
हरिद्वार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीं पर उतारने की तैयारी इस समय युद्धस्तर पर की जा रही है। प्रशासन की ओर से रुड़की-देवबंद के बीच बिछाई जाने वाली रेल लाइन के लिए इन दिनों सभी संबंधित विभागों के अधिकारी छूटे हुए गांवों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे का काम पूरा करने के लिए केवल दो दिन शेष हैं। केंद्र सरकार की ओर से रेलवे विभाग को दिसंबर 2018 में इस ट्रैक पर रेल चलाने का लक्ष्य दिया गया है।
देवबंद और रुड़की के बीच नौ गांवों से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट तो पुराना है इनमें से पांच गांवों का भौतिक सर्वेक्षण पहले पूरा किया जा चुका है, लेकिन दो साल पहले इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया था। अब पिछले साल से इसकी फाइल केंद्र सरकार की ओर से दोबारा निकाली गई तथा प्रोजेक्ट को गति देने की कवायद शुरू की गई। जिलाधिकारी दीपक रावत को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आर्बीटेटर (मध्यस्थ) नियुक्त किया गया है, जबकि भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कन्नौजिया उनकी सहायक के रूप में काम देख रही हैं। चार गांवों में जमीन के अधिग्रहण के लिए पहले ही सर्वे कराया जा चुका है। अब शेष बचे झबरेड़ा, झबरेड़ी, नजूमपुर पनियाली, शीतलपुर और लाठरदेवा में सर्वेक्षण का काम चल रहा है। सिंचाई विभाग, वन, कृषि उद्यान, ऊर्जा निगम, तथा रेलवे के अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। झबरेड़ा का एक पेट्रोल पंप और एक गैस एजेंसी के गोदाम समेत कई प्रतिष्ठान भी अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कन्नौजिया ने बताया कि सर्वे का काम अंतिम चरण में है। रिपोर्ट आने के बाद भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दीपक रावत की अगुआई में आपत्तियां मांगकर उनका निस्तारण किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 तक इस पर ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धरित समय में ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जिन खास प्रोजेक्ट की समीक्षा इन दिनों खुद कर रहे हैं उनमें दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और रुड़की -देवबंद रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस वजह से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें