अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत वाद-विवाद एवं श्लोकोच्चारण संस्कृत प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होंगी।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव गिरधर सिंह भाकुनी ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे तथा जनपद में प्रथम रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। विकास खंडों में 25 एवं 26 अगस्त को होगी। जबकि जनपद स्तर पर आठ व नौ सितंबर तथा राज्य स्तर पर 18 एवं 19 सितंबर को प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए खंड स्तर पर 13 लाख 68 हजार, जनपद स्तर पर 4 लाख 91 हजार और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए 1,54,200 का बजट पारित किया गया है। बैठक का संचालन प्रतियोगिता के राज्य संयोजक डा. हरीश चंद्र गुरुरानी ने किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
हरिद्वार। बैठक में अकादमी के कोषाध्यक्ष डा. तंजीम अली, प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी सहित डा. प्रकाशचंद्र जोशी व डा. राजेंद्र गौनियाल (हरिद्वार), डा. चंडीप्रसाद घिल्डियाल (देहरादून), उमेश प्रसाद बहुगुणा (उत्तरकाशी) डा. चंद्रशेखर तिवारी व ऋषिराम बहुगुणा (चमोली), डा. दीपक नवानी (रुद्रप्रयाग) दाताराम पूर्वाल व राजेंद्र प्रसाद नौटियाल (टिहरी), रोशनलाल गौड़ व संजय मंमगाईं (पौड़ी), कैलाश पंत (नैनीताल), डा. केसी जोशी व डा. राजेंद्र पाठक (पिथौरागढ़),हेमचंद्र जोशी (अल्मोड़ा), कै. सतीश जोशी व डा. वाजश्रवा आर्य(चंपावत) , डा. रमेश कांडपाल (बागेश्वर), सुभाष मिश्र (ऊधम सिंह नगर) सहित अकादमी के मनीषा चंचल, दिव्या पालीवाल, गणेश फोंदणी, विवेक पंचभैया, अजय जोशी, दिनेश मेहरा, पंकज नेगी, नरेंद्र असवाल, ओमप्रकाश भट्ट, संतोष, अश्विनी, सुनील आदि उपस्थित थे।